फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा की खांदी कटी, किसानों की फसलें डूबीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। नहर विभाग की लापरवाही के चलते देर रात तिर्वा रजबहा की खांदी इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जमुनिया पुर गांव के पास कट गई। इससे सौ बीघा गेहूं, आलू, मटर, सरसों की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

पिछले दो महीनों से तिर्वा रजबहा में साफ सफाई का कार्य चल रहा है। जमुनियापुर से इंदरगढ़ के बीच रजबहा में साफ सफाई नहीं हुई। बिना साफ सफाई के पानी छोड़ दिया गया। इससे खांदी कट गई। किसान रामपाल राजपूत, सत्य प्रकाश, मोनू, मगन सिंह मुकेश कुमार,और रजनीश की फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि खांदी कटे 15 घंटे बीत चुके पानी नहीं रोका गया है। किसान परेशान हैं। सिंचाई विभाग के एक्सईएन पारस नाथ का कहना है कि जानकारी होते ही रजबहा का पानी बंद करा दिया गया है। खांदी को बंद कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें