फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से युवक की मौत, मिले 25 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना की चपेट में आकर एक और युवक की मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना से सात लोगों की मौत हो चुकी है। जांच रिपोर्ट में एक डॉक्टर समेत 25 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इससे स्वास्थ्य अधिकारी चिंतित हैं।
विज्ञापन

सदर ब्लाक के नेरा गांव में रहने वाले कीर्ति कुमार (46) की कोरोना से कानपुर के अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वास्थ्य महकमे ने कानपुर में ही अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं जांच में रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज तिर्वा में तैनात महिला डॉक्टर समेत 25 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1566 हो गई। मौजूदा समय 188 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना से सात लोगों की मौत हो चुकी है। सभी लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें