कन्नौज। जिला जेल में चार कैदी समेत 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। वहीं मरीजों की संख्या घटने से स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
जिले में मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में चार जिला जेल अनौगी के कैदी शामिल है। जिले में संक्रमितों की संख्या 1415 हो गई है। तीसरी लहर में कोरोना की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय 211 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। लोग पूरी तरह से कोविड गाइड लाइन का पालन करें।