फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 25 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को 25 नए कोरोना संक्रमित मिले। इससे स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिंता जताई है। डीएम राकेश कुमार मिश्र और सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार कोरोना जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं 33 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में मेडिकल कॉलेज के दो छात्र, सौ शैया छिबरामऊ अस्पताल, सीएचसी तालग्राम और सीएचसी गुरसहायगंज में एक-एक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित पाए गए। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 235 हो गई है। वहीं रविवार को 33 संक्रमितों रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने फिलहाल इन लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अभी आइसोलेट रहने को कहा है। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना का बचाव ही उपचार है। सभी लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलें। सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग कर कोविड गाइड लाइन का पालन करें। आम लोगों के सहयोग से ही कोरोना की तीसरी लहर के प्रभाव को कम करना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें