कन्नौज के रुदौली गांव में रविवार की सुबह गिरीश पुत्र इतवारी लाल के एक माह के मासूम बच्चे की ठंड लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने ठंड से मासूम की मौत होने की बात कही है हालांकि यह मामला जांच का विषय है कि आखिर मासूम की मौत किन कारणों से हुई है।
वहीं परिवार के लोगों ने बताया कि वह खुले आसमान के नीचे तिरपाल के सहारे गुजर-बसर कर रहे हैं। अधिक ठंड के कारण उनके मासूम बच्चे की मौत हुई है। मामले को लेकर जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि ठंड से लोगो के बचाब हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। अलाव जलवाने के साथ साथ रैन बसेरे बनाए गए हैं। मीडिया के द्वारा जो ये मामला बताया जा रहा है। उसकी जांच कराई जायेगी। मौके पर अधिकारियों को भेजा जा रहा है।