फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: रंजिश में प्रधान के भांजे को गोली मारी, प्रधान के पिता को एक दिन पूर्व मारी गई थी गोली

Sat, 27 Nov 2021 09:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के सारोतोप गांव में पूर्व और वर्तमान प्रधान के बीच चुनाव अब खूनी संघर्ष में बदल गया है। बृहस्पतिवार को प्रधान के पिता को गोली मारने के बाद अब शुक्रवार की रात उनके रिश्ते के भाई को भी गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्रधान पक्ष की ओर से पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। सारोतोप गांव के प्रधान नूर आलम और पूर्व प्रधान नूरजहां के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार को प्रधान नूर आलम के पिता नफीस को रंजिश के चलते नूरजहां के बेटों और समर्थकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था, जिनका कानपुर में इलाज चल रहा है।

प्रधान नूर आलम की तहरीर पर पुलिस ने नूरजहां के बेटे मुकीम अली, कलीम अली, समर्थक वकील अली, बबलू, अफसर उर्फ जुम्मू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, शुक्रवार की रात एक बजे प्रधान की बुआ हलीजन के लड़के गुलफाम को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया।
विज्ञापन


गोली युवक के हाथ में लगी है। घटना के समय गुलफाम शीतगृह में काम कर पिता कयामुद्दीन से मिलने जा रहा था। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि डाक्टरों ने जख्म हल्का बताया है। घायल ने हमलावरों को पहचानने से इनकार किया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, फिर मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें