फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: कोल्ड स्टोरेज में पिता को बुलाने गए युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 27 Nov 2021 01:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले में युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में कोल्ड स्टोरेज से पिता को बुलाने गये युवक को घात लगाए हमलावरों ने गोली मार दी। आनन-फानन युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। 
विज्ञापन


घायल युवक के परिजनों ने बताया कि गुलफाम अपने पिता कयामुद्दीन को हिंदुस्तान कोल्ड स्टोरेज से लेने गया था तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामले को लेकर शहर कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात युवक के गोली मारने की बात सामने आई है। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें