फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज मूर्ति बवाल: उपद्रव के बाद लौटी रौनक, हालात सामान्य

विज्ञापन
सौरिख तिराहे पर खुली दुकानें। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। भगवान बुद्ध की मूर्ति हटाने की कोशिश के दौरान उपद्रव के दो दिन बाद बाजार में रौनक लौटी आई है। हालात सामान्य हो गए हैं। बाजार पूरी तरह खुल जाने से दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। हालांकि सौरिख तिराहे पर तीसरे दिन भी पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सौरिख तिराहे पर लोगों ने दुकानें खोल लीं। सौरिख रोड, पूर्वी बाईपास की तरफ और नगर की ओर की सभी दुकानों के शटर सुबह 11 बजे तक खुल गए। दुकानदारों और ग्राहकों की जुबां पर गुरुवार को मूर्ति हटाने की कोशिश के बाद उपद्रव और पुलिस की कार्रवाई की चर्चा थी। सौरिख तिराहे पर पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। पुलिस सौरिख रोड, पूर्वी बाईपास और नगर के अंदर लगातार गश्त कर अपनी मौजूदगी का अहसास करा रही थी।
उपद्रवियों को किया जा रहा चिह्नित
गुरुवार को सौरिख तिराहे पर भगवान बुद्ध की मूर्ति हटाने की कोशिश के दौरान उपद्रव के बाद पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सभासद पति सहित 57 लोगों को नामजद करते हुए 400 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस वीडियो और फोटो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है। इन्हें चिह्नित किया जा रहा है। उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच ठठिया की प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर रखी जा रही नजर
सौरिख तिराहे पर उपद्रव के बाद पुलिस की एक टीम सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पोस्टों के माध्यम से नफरत और अराजकता का माहौल वाले युवकों पर नजर रखे हैं। ऐसे युवकों पर कार्रवाई के लिए पोस्ट के स्क्रीनशॉट लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें