फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: मौरंग व्यापारी के घर डकैतों ने बोला धावा, पहचान छिपाने के लिए बेटे को मार दी गोली

Fri, 30 Jul 2021 12:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डकैतों का धावा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज में छिबरामऊ तहसील के सिकंदरपुर कस्बा में हाईवे पर रहने वाले गिट्टी मौरंग व्यापारी अखिलेश मिश्र के घर गुरुवार रात डकैतों ने धावा  की वारदात हुई। लूटपाट के दौरान पहचान के डर से बदमाशों ने बेटे शिवम को गोली मार दी। सूचना पर पहुंचे एसपी प्रशांत वर्मा व डॉग स्क्वाड टीम ने छानबीन की।
विज्ञापन


व्यापारी अखिलेश मिश्र के घर में देर रात सीढ़ी लगाकर चढ़े बदमाशों ने हमला बोल दिया। घर में मौजूद सभी लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की व घर में रखा नगद चार लाख रुपये और लगभग 400 ग्राम सोना लूट लिया। मकान मालिक अखिलेश मिश्रने बताया कि रात 12:50 पर कमरे में आहट लगी तो उन्होंने देखा 6 से 7 बदमाश उनके घर में डकैती के लिए घुसे हुए थे।

उनकी व बेटे की बदमाशों के साथ हाथापाई होने लगी। बदमाशों ने पहचाने जाने के शक पर  शिवम मिश्रा को गोली मार दी व घर में मौजूद महिला व बेटी के साथ मारपीट की। घर में मौजूद सभी छह लोग घायल हो गए। घायल शिवम मिश्रा को 100 शैय्या अस्पताल छिबरामऊ ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रीजेंसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घर में मौजूद गुड्डी मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, विजय मिश्रा, दिलीप मिश्रा को लाठी-डंडों से पीटकर घायल किया। पत्नी गुड्डी का इलाज तिर्वा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मकान मालिक के अनुसार पुलिस को काफी देर फोन करने के बावजूद सिकंदरपुर चौकी से दरोगा लगभग 1 घंटे बाद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार अब रात में गश्त होना भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें