फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्यानपुर गांव में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में दो समुदाय के युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पथराव के साथ फायरिंग शुरू हो गई। इससे गांव में तनाव बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही फायरिंग और पथराव कर रहे लोग भाग निकले। एसपी के आदेश पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर में मंगलवार की रात को गांव के दो युवकों के बीच राशन कोटे पर इलेक्ट्रॉनिक मशीन में अंगूठा लगाने को लेकर वाद-विवाद हो रहा था। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मौके पर दोनों पक्षों के लोग असलहों के साथ पहुंच गए और फायरिंग के साथ पथराव शुरू हो गया। जानकारी पाकर बहबलपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ,पुलिस ने स्थिति को काबू में करने की कोशिश, लेकिन पथराव और फायरिंग बंद नहीं हुई। इसके बाद सीओ शिव कुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा मौके पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस फोर्स को देखकर पथराव और फायरिंग कर रहे लोग भाग निकले।
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी पक्ष द्वारा मामले की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें