फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप के स्टार्टर में करंट आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। होली खेलने के बाद नलकूप पर नहाने गए किसान की करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नौसरा निवासी किसान सोनपाल (49) पुत्र खेतल सिंह ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दोस्तों और परिवार के साथ होली खेली थी। होली खेलने के बाद वह निजी नलकूप पर नहाने गए थे। नलकूप के स्टार्टर में करंट आ रहा था। स्विच आन करते समय सोनपाल करंट की चपेट में आ गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। सोनपाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे ध्यान सिंह ने पुलिस को करंट लगने से पिता की मौत की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें