फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
काली नदी में डूबे युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में गमगीन खड़े परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सरसों पेराने के लिए घर से निकला युवक नाव खोलते समय काली नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीनापुर्वा निवासी अखिलेश यादव (28) पुत्र गंगा सागर दिल्ली में निजी फैक्टरी में काम करता था। लॉकडाउन में वह गांव आया था। गुरुवार को वह कोल्हू से सरसों पेराई के लिए कन्नौज डाल गया था। शुक्रवार को वह उसे उठाने आ रहा था। जलालपुर अमरा गांव के सामने बंधी नाव को खोलने के लिए वह नदी में घुसा। नाव खोलते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख नदी के दूसरे छोर पर मिट्टी निकाल रहे बच्चे शोर मचाने लगे। जब तक खेत पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचते, वह डूब गया।
स्थानीय लोगों ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने नदी में खोज कर बाहर निकाला। परिजन एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा गांव में कम रहा है। वह तैरना नहीं जानता था। नदी में पानी कम होने के बाद भी वह डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें