फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मुक्त होने के करीब कन्नौज

विज्ञापन
थर्मल स्क्रीनिंग करता चिकित्सक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला प्रशासन समेत जनपदवासियों के लिए अच्छी खबर है। सात में से पांच कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद बाकी दो की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग को दूसरी रिपोर्ट आने का इंतजार है। स्वास्थ्य महकमे को दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने की उम्मीद है। वहीं, 12 दिन में कोरोना से संक्रमित नया मरीज न मिलने से कन्नौज कोरोना मुक्त होने के करीब है। इसके बाद जिले में बनाए गए तीन हॉटस्पाट भी खत्म कर दिए जाएंगे। साथ ही जिला औरेंज से ग्रीन जोन में आ जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में पहला संक्रमित मरीज 10 अप्रैल को थाना ठठिया के बदलेपुर्वा में मिला था। प्रशासन ने तत्काल गांव को सील कर उसे कानपुर के सरसौल में बने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद 15 अप्रैल को छिबरामऊ के बहादुर गांव में रिटायर्ड प्रधानाध्यापक कोरोना से संक्रमित मिले। प्रशासन ने क्षेत्र को हॉटस्पाट घोषित कर एक किमी क्षेत्र को सील कर दिया। रिटायर्ड प्रधानाध्यापक के परिवारीजनों का परीक्षण किया गया तो उनकी पत्नी, दो बेटे व भतीजी भी संक्रमित पाई गई। 19 अप्रैल को थाना गुरसहायगंज के समधन में युवक करोना संक्रमित मिला। यह जिले का सबसे आखिरी संक्रमित केस था। जिला प्रशासन की सक्रियता व लॉकडाउन में सख्ती से नया मरीज नहीं मिला।
28 अप्रैल को बदलेपुर्वा का युवक कोरोना को मात देकर सकुशल घर लौटा। इसके बाद 30 अप्रैल को 70 वर्षीय रिटायर्ड प्रधानाध्यापक कोरोना की जंग जीत गए। यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि थी। वहीं, बाकी बचे पांच संक्रमितों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग को दूसरी रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि शनिवार तक दूसरी रिपोर्ट आ जाएगी। उम्मीद है कि यह रिपोर्ट भी निगेटिव आएगी। इसके बाद जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें