फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में इंदिरा हाउस ने बाजी मारी

Sat, 28 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ैपुर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में खेली जा रहीं स्कूल स्तरीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन खो-खो, बैडमिंटन, जूडो कराटे और पीटी प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन


व्यायाम टीचर रंजना की देखरेख में प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी हाउस, लक्ष्मीबाई हाउस, सरोजनी नायडू हाउस और मदर टेरेसा हाउस के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। फाइनल मैच में सरोजनी नायडू हाउस को हराकर इंदिरा गांधी हाउस ने मैच जीत लिया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में आरिफा, आसमां, खुशी और रागिनी की टीम के बीच डबल का मुकाबला हुआ, जबकि सिंग्लस बैडमिंटन के मुकाबले में आशिकी पाल और रचना ने खिताब जीता। छात्राओं ने पीटी व्यायाम और आत्म रक्षा के लिए जूडो कराटे में भी दांवपेंच अजमाए। इस दौरान अरुणा शुक्ला, सारिजा, कविता कटियार व राजकुमारी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें