फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे किसान ने मांगी ‘‘इच्छा मृत्यु’’

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। तहसील परिसर में पिछले पांच दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है। किसान का कहना है कि आमरण अनशन करने के बाद भी अफसर उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम रसूलपुर निवासी किसान आनंद तिवारी ने भेजे पत्र में कहा है कि गांव के दबंग ने लेखपाल से सांठगांठ कर मेरी भूमि पर कब्जा कर लिया है। मामले में दो साल बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 22 अक्तूबर से तहसील में धरना शुरू किया, पांच दिन होने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। साथ में अनशन पर बैठे एक विकलांग साथी की हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित किसान ने राष्ट्रपति के अलावा मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद, राज्यपाल उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व जिलाधिकारी कन्नौज को भी पत्र भेजा है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, अनुराग त्रिपाठी, डा. रजनीश दुबे, दिनेश प्रकाश मिश्रा, प्रेम चतुर्वेदी, डा. अभिषेक पाठक, राशिद खान, अनमोल पांडेय व आलोक यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें