फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटकर छतों पर गिरा

Tue, 31 May 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
छत पर टूटा पड़ा तार दिखाते त्रिपाठी नगर मोहल्ले के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
त्रिपाठी नगर में रविवार रात अचानक एचटी लाइन का तार टूटकर घरों की छतों पर जा गिरा। खतरे की आशंका के चलते लोग घर छोड़ बाहर आ गए। इधर, बिजली सप्लाई बंद कराने के लिए लोग अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। तीन घंटे इंतजार के बाद आपूर्ति बंद हो सकी। आवास विकास कालोनी से नगरपालिका में रखे ट्रांसफार्मर के लिए एचटी लाइन मकानों की छतों के ऊपर से निकली है।
विज्ञापन


रविवार देर रात करीब दो बजे इस लाइन का तार टूटकर छतों पर गिर पड़ा। तेज धमाका और स्पार्किंग की आवाज से लोग घरों से बाहर आ गए। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आपूर्ति बंद कराने के लिए अधिकारियों को फोन लगाया, लेकिन उनके मोबाइल स्विच ऑफ बताते रहे। इसके बाद मोहल्ले के कई लोगों ने बिजलीघर की दौड़ लगाई। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बंद कराई जा सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

सोमवार की सुबह जब बिजलीकर्मी तार जोड़ने के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्हें मोहल्ले के लोगों का विरोध झेलना पड़ा। लोगों की मांग थी कि घरों के ऊपर से एचटी लाइन हटाई जाए। तीन घंटे के प्रयास के अधिकारी तार जोड़ सके। इसके चलते फीडर नंबर तीन से जुड़े मोहल्लों की बिजली पूरे दिन ठप रही। मोहल्ले के लक्ष्मीशंकर मिश्रा, नवाब सिंह, छविनाथ सिंह, डा.बंगाली, उमेशचंद्र, एमपी सिंह, अरुण तिवारी, रोहित, नरेशचंद्र आदि ने उच्चाधिकारियों से जर्जर एचटी लाइन बदलवाने और उसके नीचे जाल लगवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें