फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन में धमाकों से लोगों में दहशत

Sat, 12 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ से सौरिख के लिए गई 33 केवीए की एचटी लाइन में आए दिन हो रहे धमाकों से गनी मार्केट के पीछे बनी नई बस्ती के बाशिंदों में दहशत व्याप्त है। लोगों की मांग पर विद्युत विभाग ने वहां के पोल तो डलवा दिए, पर अभी तक इन पोलों को लगाया नहीं गया है।
विज्ञापन


इससे समस्या जस की तस बनी हुई है और रोज हो रहे धमाकों से लोगों में भय है कि किसी दिन कोई घटना न घटित हो जाए। सौरिख के लिए एक दशक पहले 33केवीए की लाइन डाली गई थी। तब इस पर मात्र एमबीए ट्रांसफार्मर को लोड था। 10 साल बाद इस पुरानी जर्जर लाइन पर 13 एमबीए ट्रांसफार्मरों का लोड हो गया है।

इस कारण लोड पड़ते ही तार गरम होकर नीचे लटक जाते हैं और फिर अर्थिंग वायर से टकराते ही तेज आवाज के धमाके शुरू हो जाते हैं। नई बस्ती के इलाके में स्कूल भी संचालित हो रहे हैं। मकान बनने से यह लाइन लोगों के घरों से गुजरी है। ऐसे में लोगों को हर वक्त खतरा महसूस होता रहता है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मदत्त यादव, यज्ञदत्त, धर्मेंद्र पाल, सुरजीत पाल, चंद्रजीत यादव एडवोकेट, ओमप्रकाश शाक्य, आनंद कुमार, वीसी अवस्थी, शिवराम पाल, बालकराम शर्मा और अनिल यादव ने पिछले दिनों ज्ञापन सौंपकर पोल लगवाने की मांग की थी। इस पर विभाग ने इस्टीमेट बनवाकर पोल तो डलवा दिए, पर यह पोल अभी तक लगाए नहीं गए हैं।

विभाग की सुस्त कार्यशैली पर लोगों में रोष व्याप्त है। इस बाबत एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव ने ने बताया कि पंचायत चुनाव के कारण 13 दिसंबर तक 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश हैं। इसके कारण 220 केवीए स्टेशन से 33 केवीए सौरिख के लिए शटडाउन नहीं मिल पा रहा है। 14 या 15 दिसंबर को शटडाउन मिलते ही पोल लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें