फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बाद भी नहीं मिली आवास की किस्त

विज्ञापन
सभासद सुशील पांडेय के नेतृत्व में एसडीएम देवेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपतीं महिलाएं। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। आवास की किस्त न मिलने से लाभार्थियों में नाराजगी है। गुरुवार को इस बाबत ज्ञापन सौंपा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए पात्र लाभार्थियों की जांच रिपोर्ट डूडा कार्यालय भेजी गई थी। तत्कालीन डीएम के दोबारा जांच के निर्देश के बाद रिपोर्ट अभी तक डूडा कार्यालय वापस नहीं भेजी गई। इससे तीन साल से लाभार्थी पहली किस्त के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

गोविंद नगर वार्ड के सभासद सुशील पांडेय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की सूची में शामिल महिलाओं ने एसडीएम देवेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। सभासद ने बताया कि डीपीआर की जांच रिपोर्ट तीन वर्ष पहले डूडा कार्यालय भेज दी गई थी। तत्कालीन डीएम ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट नहीं भेजी गई। डीपीआर भिजवाने के लिए सात जून को एसडीएम से शिकायत की गई थी। तब भी सुनवाई नहीं हुई।
वार्ड की खातून बेगम व सुशीला ने बताया कि आवास निर्माण के लिए पहली किस्त न मिलने से मोहल्ले के गरीब तबके के लोग पन्नी तानकर रहने के लिए मजबूर हैं। प्रेमलता, शबाना, धीरू देवी, कोमल देवी, रजनी, रीता देवी, रेशम देवी, छविनाथ, संतोषी, रामढकेली व प्रियंका का कहना है कि डीपीआर एक सप्ताह के अंदर डूडा कार्यालय न पहुंचने पर तहसील परिसर में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें