फोटो 07सीएचबीपी62: घायल के बहनोई के रुपए वापस करते एंबुलेंस कर्मी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों की जेब से मिले चार हजार रुपये व मोबाइल उनके रिश्तेदारों को वापस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की।
कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी रिंकू (35) बाइक से अपने साले शिवम (12) के साथ विशुनगढ़ में अपने बहनोई के यहां जा रहा था। ग्राम भटपुरी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू व शिवम दोनों के गंभीर चोटें आई।
सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उधर हादसे की सूचना पर उसके रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए।
एंबुलेंस चालक कृष्ण मोहन व ईएमटी सुखवीर सिंह ने घायलों की जेब से मिले चार हजार रुपये व मोबाइल रिश्तेदारों को सौंप दिया।