फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर डंपर में घुसी स्लीपर बस, 12 घायल

विज्ञापन
फोटो 07सीएचबीपी65: हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख। जयपुर से बिहार जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे डंपर में घुस गई। हादसे में 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों केेेे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गुरुवार की रात करीब आठ बजे जयपुर से बिहार जा रही स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज- इटावा सीमा के पास चालक को झपकी आ गई। इससे आगे चल रहे डंपर में बस घुस गई। बस में सवार 107 यात्रियों में 12 गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक व क्लीनर मौके से भाग निकले। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
हादसे में बिहार के बेगूसराय के बरौली निवासी विमल महतो, उनकी पत्नी मुन्नी देवी महतो, शाह दुरैया थाना इटली सिद्धार्थ नगर निवासी मोहम्मद रईस, पुर्रया थाना फजगढ़ गोपालगंज बिहार निवासी प्रवीन यादव, ग्राम हीरा दही कांडा जनपद मोतिहारी निवासी गौरी शाह, रानीगंज अइरिया निवासी मनोज यादव, आनंदपुर दरभंगा निवासी चंद्रभूषण व सुबोध वर्मा समेत 12 लोग गंभीर रुप से घायल हुए। जबकि कई यात्रियों को मामूली चोटें भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें