फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार थ्री व्हीलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। नादेमऊ रोड पर ग्राम नगला डडुअन के सामने सौरिख से आ रहे तेज रफ्तार थ्री व्हीलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की जेब से निकले आधार कार्ड से परिजनों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम ग्राम भरतामऊ झसी थाना मोहम्मदाबाद निवासी बबलू (38) अपनी ससुराल मढ़पुरा में साले रमेश चंद्र के घर कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह लौटकर घर आ रहा था। रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक बबलू के पिता सेना से रिटायर हैं। बबलू खेतीबाड़ी का कार्य करता है। परिवार में पत्नी शिववती के अलावा चार बेटियां व एक बेटा है। बबलू हेलमेट नहीं पहने था। हादसे के बाद चालक थ्री व्हीलर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर थ्री व्हीलर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें