फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तार्किक विसंगति व नो मैपिंग के 93.42 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी

विज्ञापन
फोटो :32: बूथ पर नोटिस की सुनवाई करते जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. मकबूल। संवाद
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दो मार्च तक जारी कुल नोटिसों में से 93.42 फीसदी की सुनवाई पूरी कर ली गई है। कुल 2,49,855 नोटिस जारी किए गए थे जिनमें से 2,47,338 नोटिस वितरित हुए। इनमें से 2,33,403 नोटिसों की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। नोटिसों की सुनवाई की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित है जबकि दावा और आपत्तियों के लिए छह मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में 90,727 नोटिस जारी हुए जिनमें से 89,689 वितरित किए गए। यहां 84,474 नोटिसों की सुनवाई पूरी हुई जो 93.11 फीसदी है। तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में 69,205 नोटिस जारी हुए और 68,337 वितरित किए गए। इस विधानसभा में 63,171 नोटिसों की सुनवाई पूर्ण हुई जो 91.28 फीसदी है। सदर विधानसभा में 89,923 नोटिस जारी हुए जिनमें से 89,312 वितरित किए गए। यहां 85,758 नोटिसों की सुनवाई पूरी हुई जो 95.37 फीसदी है।
जनपद में दो मार्च तक कुल 48,396 फार्म-6 आवेदन प्राप्त हुए हैं जो नाम सम्मिलित करने से संबंधित हैं। नाम पर आपत्ति के 1,913 फार्म-7 आवेदन मिले हैं। स्थानांतरण, प्रविष्टि में संशोधन और अन्य बदलावों के लिए 10,480 फार्म-8 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विधानसभा 196-छिबरामऊ में फार्म-6 के 19,563, फार्म-7 के 1,092 और फार्म-8 के 4,706 आवेदन मिले हैं। विधानसभा 197-तिर्वा में फार्म-6 के 13,809, फार्म-7 के 409 और फार्म-8 के 2,552 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विधानसभा 198-कन्नौज में फार्म-6 के 15,024, फार्म-7 के 412 और फार्म-8 के 3,222 आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन

छह मार्च तक प्रस्तुत करें दावा व आपत्तियां : डीएम
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि छह मार्च तय है। संबंधित व्यक्ति अपने दावे और आपत्तियां मतदेय स्थल के बीएलओ अथवा संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित प्रपत्रों, यानी फार्म-6, 7 और 8 का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें