सौरिख। ग्राम नगला डडुअन के मौजा फूलनपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में त्रिधा स्कॉलर्स जनरल्स प्रकाशन एवं इवेंट आर्गेनाइजर द्वारा स्तन कैंसर पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षण व बचाव के तरीके बताए गए।
रविवार को कैंसर जागरुकता कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद से आई संस्था के प्रबंध निदेशक रजनी त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं तंबाकू का सेवन बिल्कुल न करें। स्तन में कोई गांठ या घाव होने पर तत्काल ही कैंसर विशेषज्ञ से मिलें और जांच कराकर तुरंत इलाज शुरू कराएं। समय रहते कैंसर ठीक हो जाता है और उनकी संस्था भी इसमें सहयोग करती हैं। संस्था द्वारा कैंसर मेडिसन एवं बायोलॉजी पर जानकारियां प्रकाशित की जाती हैं। फूलनपुर के प्रधान मुन्नीलाल वर्मा ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में इस तरह की बीमारियों पर जागरुकता जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को भी अच्छी जानकारी मिल सकेगी। इस दौरान खुशी राजपूत, किताबवंती, अनीता, रामदेवी, राजेश्वरी, कृष्णा देवी, प्रीति, सुषमा, आदित्य, गिरजा देवी, मालती व कलावती मौजूद रहीं।