फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा डायरिया का कहर, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में डायरिया का कहर बढ़ता जा रहा है। शानिवार रात को जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल के ज्यादातर वार्डों में डायरिया के मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते ज्यादातर लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती ज्यादातर मरीज डायरिया का उपचार करा रहे हैं। डायरिया के चपेट में ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग आ रहे हैं। शुक्रवार रात जिला अस्पताल में तालग्राम निवासी मालती शुक्ला (72) को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मालती डायरिया की चपेट में थी। शनिवार देर रात इलाज के दौरान बुजुर्ग मालती की मौत हो गई।
जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भी रोजाना 20-30 मरीज डायरिया के आ रहे हैं। रविवार को नौ बेड का इमरजेंसी वार्ड डायरिया के मरीजों से ही फुल रहा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को अन्य वार्डों में भर्ती कर दिया जाता है। जिला चिकित्सालय में 30 बेड के मेडिसन वार्ड में रविवार को डायरिया के 28 मरीज भर्ती रहे। इनमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। आठ बेड का जिरियाट्रिक वार्ड भी बुजुर्ग डायरिया के मरीजों से फुल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें