सौरिख। सीएचसी में मरीज को दिखाने आए तीमारदारों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से अभद्रता करते हुए दवाइयां फेंक दीं। चिकित्सक ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
कस्बे के शंकरपुर रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार रात को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. निशांत कुमार ने बताया कि देर रात लगभग 11 बजे कस्बा निवासी कुछ लोग बीमार किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। मरीज को देखने के बाद रजिस्टर में नाम अंकित करने की प्रक्रिया चल रही थी। उसी समय मरीज के साथ शराब के नशे में मौजूद लगभग छह तीमारदारों ने गाली गलौज करते हुए मंगवाई गई दवाइयां फेंक दीं और हंगामा शुरू कर दिया।
चिकित्सक ने मामले की जानकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी से की है। दूसरे पक्ष का कहना है कि मरीज की तबीयत लगातार खराब होती जा रही ाीि। कई बार सूचना के बाद चिकित्सक अस्पताल पहुंचे।