तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने कई वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड में गंदगी देख उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया ने सोमवार को इमरजेंसी वार्ड समेत कॉलेज के कई वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में गंदगी देख वहां तैनात कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई। इसके साथ ही उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से उपचार के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जनरल वार्ड, आर्थो, बालरोग वार्ड समेत कालेज के अन्य वार्डों का निरीक्षण किया।
उन्होंने वहां तैनात डॉक्टरों व कर्मचारियों से कहा कि मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।