: पिता की गोद में नवजात शिशु। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। प्रसव पीड़ा झेल रही गंर्भवती को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में ग्राम लड़ैता के पास महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। बाद में ईएमटी व पायलट ने जच्चा और बच्चा को सुरक्षित हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
ग्राम रामखेड़ा की एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन एंबुलेंस से सीएचसी ले जा रहे थे। ग्राम लड़ैता के पास गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही बेटी को जन्म दिया। ईएमटी राहुल व पायलट नरेंद्र सिंह ने जच्चा और बच्चा को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों की देखरेख में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ दिखे।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर मां-बेटी को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।