कन्नौज। जिले में तिर्वा मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर समेत तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस समय जिले में आठ कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
सोमवार को जिले में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच में तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें तिर्वा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत सौरिख ब्लॅाक क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियां शामिल हैं। जिले में अब कुल 1731 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं 1712 कोरोना संकमित मरीज ठीक हुए हैं। मौजूद समय में आठ कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।