फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सीएचसी का औचक किया निरीक्षण, सात को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सात कर्मचारी नदारत मिले। इसी दौरान गायब कर्मी कार्यालय में आ गए। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी कर्मियों को समय से आने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एसडीएम गरिमा सिंह के औचक निरीक्षण से वहां तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मैटरनिटी विंग का निरीक्षण किया, जहां पर भर्ती कई प्रसूताओं से वार्ता की। परिसर में फैली गंदगी व बेड पर चादर न देखकर संबंधित कर्मचारियों की फटकार लगाते हुए साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा समय से ड्यूटी पर नहीं आने वाले कर्मचारियों को हिदायत दी। कहा कि अस्पताल में तैनात सभी कर्मचारी समय से आए, नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें