फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी नहीं किया काम

Wed, 16 Mar 2016 12:22 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी - फोटो : amau ujala
विज्ञापन
लखनऊ में धरना प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में दूसरे दिन मंगलवार को भी संविदा कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल रखी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों ने मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन पर लाठीचार्ज की गई। इसको लेकर कर्मचारी संजीव कुमार सिंह, रवी राय, राजीव, नरेंद्र, उपेंद्र सिंह, रितुराज शुक्ला, विपिन, शरद मिश्रा, अशोक मिश्रा, कालीदास, रजनी, सरिता, मनोरमा, नीलम, रेनू,  सीता, सोनी, रीना पाल, संगीता मिश्रा, शालिनी, डा. अनुपम राजपूत, डा. सुधांशु आदि मंगलवार को भी सीएमओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने कहा कि हक और हितों की मांग करने वाले संविदा कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई गईं।

इसकी कर्मचारी घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नियमितीकरण किया जाए। कर्मचारियों को पद के अनुसार ग्रेड पे दिया जाए। कर्मचारियों को चिकित्सक अवकाश दिया जाए। दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाए। माह के प्रथम सप्ताह में कर्मचारियों का मानदेय उनके खाते में भेजा जाए। ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त कर सीधे एएचएम से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें