फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी एक्सरे सेंटर में कैश जमा कर मेडिकल कॉलेज में होते ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिवा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों के साथ बड़े पैमाने पर धन उगाही का मामला सामने आया है। निजी एक्सरे सेंटर में मरीजों से हजारों रुपये जमा कराने के बाद मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन किए जा रहे हैं। चिकित्सकों से लेकर एक्सरे संचालक जिम्मेदारों की आंखों में धूल झोंककर रोजाना लाखों की कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक रविवार को छत से गिर गया था। सोमवार की सुबह नगर के एक प्राइवेट एक्सरे सेंटर पर जाकर उसने एक्सरे कराया तो संचालक ने हड्डी टूटी बताते हुए कानपुर में करीब 50 हजार रुपये के खर्च में ऑपरेशन की राय दी। मरीज की आर्थिक तंगी का फायदा उठाते हुए संचालक ने बातों में लेकर मेडिकल कॉलेज में कम रुपयों में जान-पहचान के डॉक्टरों से ऑपरेशन कराने की बात कही। इसके बाद 25 हजार रुपये में ऑपरेशन कराने की बात तय हुई।
मंगलवार को मरीज के भाई से एक्सरे सेंटर में 20 हजार रुपये जमा कराकर मेडिकल कॉलेज में तैनात एक डॉक्टर से ऑपरेशन करा दिया। इसके बाद बुधवार को पांच हजार रुपये और जमा करा लिया। पीड़ित ने नाम, पता सार्वजनिक न करने की अपील करते हुए अधिकारियों से इस तरह के फर्जीवाड़े की शिकायत की है।
विज्ञापन

टीम गठित कर मामले की होगी जांच
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधिकारियों की गठित टीम से मामले की जांच कराई जाएगी। आरोप सही साबित होने पर एक्सरे संचालक लेकर चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिली है। टीम बनाकर जांच कराएंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी
- डीएस मार्तोलिया, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें