गौरव के शव के पास रोता बिलखता भाई और बहन।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बहन की शादी में शामिल होने आए पत्नी के भाई और बहनों को उनके घर छोड़ने जाते समय हरदोई-कन्नौज मार्ग पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
हरदोई के सांडी थाने के गांव रामदीनपुरवा निवासी गौरव (35) पुत्र राम प्रकाश की बहन सोनी की 16 फरवरी को शादी थी। शादी में शामिल होने ससुर चंचल निवासी इनायतपुर ठठिया 12 वर्षीय बेटी अंबिका, 10 वर्षीय बेटी अनामिका और आठ वर्षीय बेटे अनमोल उर्फ अंकुर के साथ पहुंचे थे। शादी के दूसरे दिन चंचल इनायतपुर गांव लौट आए थे। शनिवार को गौरव द्विवेदी बाइक से अंबिका, अनामिका और अनमोल को ससुराल छोड़ने आ रहे थे।
हरदोई-कन्नौज मार्ग पर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई के गांव परसोला के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान गौरव ने दम तोड़ दिया। गौरव हेलमेट नहीं लगाए थे। चिकित्सक डॉ. वीके शुक्ला ने बताया कि गौरव के फेफड़ों में पसलियां धंस गई थीं। इससे मौत हो गई। बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।