फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजे से जीटी रोड पर लगा जाम, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड पर बरात और बैंडबाजे की वजह से भीषण जाम लग गया। जाम लगने पर बैंडबाजा मालिक और उसके सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल का कहना है कि शादी-बरातों में बैंडबाजों से शांति व्यवस्था प्रभावित होती है या फिर जाम लगता है तो बैंड मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के सरायमीरा में रविवार को सदर तहसील के सामने जीटी रोड पर रात करीब 11 बजे एक गेस्ट हाउस के लिए बरात जा रही थी। बैंडबाजे के साथ बराती नाचते हुए जा रहे थे। इससे जीटी रोड पर एक घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम की सूचना पर सरायमीरा चौकी प्रभारी ओमबाबू तिवारी ने बैंडबाजे के साथ बरातियों को एक तरफ चलने के लिए कहा तो वे लोग विरोध करने लगे। इससे ओमबाबू तिवारी ने सदर कोतवाली में इंडिया बैंड काजी टोला कन्नौज के मालिक और बैंड बजा रहे सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि अगर बैंडबाजे की वजह से रोड पर जाम लगा या फिर देर रात तक बैंड बजता मिला तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें