फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कैशलेस इलाज की ग्राम रोजगार सेवकों ने उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पूर्व सांसद सुब्रत पाठक से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सौंपकर लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष अजीत कटियार ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक 20 वर्षों से ग्राम पंचायतों में पूरी निष्ठा के साथ सेवाएं दे रहे हैं। वह मनरेगा के साथ-साथ शासन की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर धरातल तक पहुंचाने में रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद रोजगार सेवकों को उचित सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान नहीं की जा रही है। चार अक्तूबर 2021 को ग्राम रोजगार सेवकों के हित में की गई सरकारी घोषणाओं को तत्काल लागू किया जाए।
महंगाई के दौर को देखते हुए रोजगार सेवकों का मानदेय न्यूनतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। कार्य के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैशलेस चिकित्सा सेवा प्रणाली से जोड़ा जाए। पूर्व सांसद ने भी रोजगार सेवकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान विजय कुमार, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें