फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14वें दिन भी प्रदर्शन जारी, बंद रहा सराफा बाजार

Wed, 16 Mar 2016 12:15 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
मोहल्ला फर्श में प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते सराफा व्यापारी। - फोटो : amau ujala
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। मोहल्ला फर्श में मंगलवार को धरने पर बैठे सराफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की। गुरुवार को व्यापारी दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार कोे भी सराफा व्यापारी हड़ताल पर रहे। शहर के सभी सराफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन के संरक्षक चंद्र प्रकाश ललैया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने सराफा व्यापार पर एक्साइज ड्यूटी लगाई थी, तब बीस दिन तक सराफा व्यापारियों ने इसका विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद व्यापारियों को सफलता हासिल हुई थी। उसी रणनीति के तहत सरकार को एक्साइज ड्यूटी वापस लेनी पड़ेगी।

बताया कि 17 मार्च को शहर के सभी सराफा व्यापारी दिल्ली में जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जब तक सरकार एक्साइज ड्यूटी वापस ले नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बंसल व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने उनके आंदोलन में समर्थन दिया है। इस दौरान अनिल सारस्वत, राजे मेहरोत्रा, सुरेश चंद्र वर्मा, अजीत वर्मा, शंकर प्रसाद टंडन, कमल वर्मा, शरद वर्मा, सौरभ, नन्हें, पुन्नू, विनीत वर्मा, श्याम, सुरेंद्र, आलोक, विजय, अनीस स्वरूप, हरीश स्वरूप सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें