गुरसहायगंज। छेड़छाड़ का विरोध करने पर टेंपो चालक और उसके साथियों की पिटाई से युवती का गर्भपात हो गया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आटो चालक और उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बे के एक मोहल्ले की युवती की तहरीर पर एसपी प्रशांत वर्मा के आदेश पर कोतवाली कन्नौज के मोहल्ला बजरिया शेखाना निवासी आटो चालक टिल्लू और उसके दोस्त पप्पू, नईम कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें पीड़िता ने बताया कि 17 जुलाई को वह कस्बा जलालाबाद में सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी।
तभी ये तो लोग आटो लेकर उसके पास आए। टिल्लू और उसके साथी जबरन उसे आटो में बैठाने लगे और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। पेट में चोट लगने से करीब पांच माह का गर्भपात हो गया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करान के साथ मामले की जांच शुरू की गई है।