फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं का रकबा बढ़ा, 78455 हेक्टेयर में होगी बुआई

विज्ञापन
खेत में खड़ी गेहूं की फसल। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। आलू की फसल में लगातार घाटे से किसानों ने इस बार गेहूं बोने का फैसला लिया है। इस साल 78455 हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की जाएगी। यह पिछले वर्ष की अपेक्षा आधा हेक्टेयर अधिक है। नवंबर से शुरू हुई गेहूं की बुआई दिसंबर के अंत तक चलेगी।
विज्ञापन

जिले को रबी की फसल का लक्ष्य आवंटित हो गया है। मसूर, मटर, चना, जौ में सबसे अधिक गेहूं को 78,455 हेक्टेयर का लक्ष्य आवंटित हुआ है। पिछले साल जिले में 78,024 हेक्टेयर में गेहूं की फसल की गई थी। कृषि विभाग के अनुसार अभी जिले में 30,455 हेक्टेयर में बुआई की गई है। उच्चाधिकारियों को डिमांड भेज दी गई है। बीज का सरकारी गोदामों में वितरण कराया जा रहा है। किसान नवंबर से दिसंबर के अंत तक बुआई कर सकते हैं। फसल 135 से 140 दिन में तैयार हो जाती है। गेहूं की फसल में चार से पांच पानी की आवश्यकता होती है।
इन प्रजातियों के उपलब्ध हैं बीज
कृषि विभाग के पास इस समय गेहूं की छह प्रजातियों के बीज उपलब्ध हैं। इनमें एचडी-02967, डीबीडब्लू-88, एचडी-3086, के-607, एचडी-3086, एचडी-02967 शामिल हैं। इनमें 2000 क्विंटल, 140 क्विंटल, 130 क्विंटल, 200 क्विंटल, 123 क्विंटल व 160 क्विंटल आवंटन मिला है। किसानों को सरकारी गोदामों से बीज लेने के निर्देश दिए हैं। इससे कि बेहतर उत्पादन मिल सके।
विज्ञापन

गेहूं की खेती में इन बातों का रखें ध्यान
-खेत में गेहूं को लाइन से बोयें।
-20 से 25 दिन में पानी लगाते रहें।
-खेत में खरपतवार न बढ़ने दें।
-खेत में पानी का भराव होने से रोकें।
-रोग की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव करें।
-135 से 140 दिन के बाद ही कटाई करें।
इस बार गेहूं का रकबा बढ़ा है। नवंबर से लेकर दिसंबर तक गेहूं की बुआई की जाएगी। सरकारी गोदामों पर गेहूं का बीज उपलब्ध है। किसान यहां से ही बीज खरीदें। अगर कहीं कोई दिक्कत आ रही है तो कार्यालय में शिकायत करें।
विज्ञापन

-राम मिलन परिहार, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें