फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इत्रनगरी में गैस पाइप लाइन से होगी आपूर्ति, कम होगा प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी में अब गुजरात मॉडल की तर्ज पर घरों और कारखानों में आपूर्ति गैस पाइप लाइन के जरिए दी जाएगी। इसके लिए 256 कनेक्शन भी कर दिए गए हैं। गैस आपूर्ति होने से प्रदूषण कम होगा और कारखानों में काम करने वाले कामगार बीमार भी नहीं होंगे। यह जानकारी प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों और कारखाना संचालकों को दी। उन्होंंने कहा कि उद्यमी समाज लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। इसलिए उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में बिजली फाल्ट, ट्रिपलिंग एवं झुके पोल व लटकते तार के संबंध में उद्यमियों ने शिकायतें कीं। इस पर मंत्री ने कहा कि बिजली से जुड़ी जो भी समस्याएं हों, उनका निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता के साथ किया जाए। गुरुसहायगंज के पावर हाउस में रोस्टर के अनुसार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए। ऑन काल बिजली समस्या का निस्तारण भी किया जाए। छिबरामऊ पूर्वी बाईपास जंक्शन के निर्माण के लिए इस्टीमेट तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जिन लाभार्थियों का बैंक द्वारा ऋण आवेदन लंबित है।
निस्तारण के लिए तिथि निर्धारित कर प्रत्येक दो माह में ऋण क्लियरेंस मेले का आयोजन किया जाए। मेले में पारदर्शी तरीके से ऋण स्वीकृत एवं अस्वीकृत का प्रमाण पत्र भी दिया जाए। इत्र पार्क में सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कल्याण के लिए कारखाना अधिनियम के तहत उद्यमी अपनी इकाइयों का पंजीकरण अवश्य कराएं। श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य कल्याण के लिए कारखाना अधिनियम बनाया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने के लिए बस स्टैंड, पाल चौराहा, बोर्डिंग ग्रांउड पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। स्थल का निर्धारण कर शीघ्र इत्र उद्योग के सांकेतिक रूप में प्रदर्शित कर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाए। इस दौरान डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार, एडीएम आशीष सिंह, निदेशक एफएफडीसी शक्ति विनय शुक्ला समेत व्यापारी उपस्थित रहे।
इनसेट-
शहर में 90 किलोमीटर बिछाई गई गैस पाइप लाइन
समाज कल्याण मंत्री ने बताया कि शहर में 90 किमी गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा चुका है, जिसमें 25 किलोमीटर पाइप लाइन को चालू भी कर दिया गया है। दिसंबर माह तक काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिशिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 79 अधिष्ठान पोर्टल पर पजीकृत हैं। इसमें से 12 अधिष्ठान एक्टिव हैं तथा शेष 67 अधिष्ठान एक्टिव नहीं हैं। वर्तमान में कुल 72 प्रशिक्षणार्थी शिशिक्षुता प्राप्त कर रहें हैं, जनपद में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये 300 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही अधिक से अधिक अधिष्ठानों को जहां पर 30 या 30 से अधिक कार्मिक कार्यरत हैं, उनको अनिवार्य रूप से नैप्स पार्टेल पर पंजीकृत किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें