फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घर से लापता युवक का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। रात के वक्त घर से निकले युवक का शव गुरुवार शाम घर से चंद कदम की दूरी पर तालाब में पड़ा मिला। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन



कस्बे के मोहल्ला नुनार निवासी वीरेंद्र कुमार (37) बुधवार रात करीब 10 बजे घर से निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे एक शव तालाब में पड़ा ग्रामीणों ने देखा। युवकों ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त वीरेंद्र के रूप में होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पत्नी गीता व उसके बच्चे शोभित, विशाल, सपना समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी ने बताया कि रात के समय शराब के नशे में वीरेंद्र के साथ उसकी कहासुनी हुई थी, उसके बाद वह घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे।
थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें