जलालाबाद(कन्नौज)। गुगरापुर के बदनापुर घाट पर गंगा नदी में तीन शव बहते दिखने पर इलाकाई लोगों में दहशत का माहौल है। शव एक महिला और दो पुरुषों के शव बताए जा रहे हैं। मामला गुरसहायगंज कोतवाली का है।
इलाकाई लोगों ने शनिवार को बदनापुर घाट के पास गंगा नदी में शव उतराते देखे। बाद में इनमें एक पुरुष का शव बहते हुए रेत में आ गया। युवक जींस की पैंट व शर्ट पहने है। एक पैर में जूता है। शव क्षत-विक्षत होने से माना जा रहा है कि मौत कम से कम दो दिन पहले हुई होगी। दूसरी ओर गुरसहायगंज कोतवाल टीपी वर्मा का कहना है कि सूचना आई थी। चौकी इंचार्ज को जांच के लिए भेजा गया है।
वहीं चौकी इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि बड़नापुर से ढाई किमी दूर हरदोई की ओर शव हैं। एक महिला और दो पुरुष के शव लग रहे हैं। हरदोई पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहां की पुलिस शवों को कब्जे में लेगी।