फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफे में सामूहिक दुष्कर्म: आठ दिन में नीलेश ने 31 बार की पीड़िता से बात

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कैफे में दो छात्राओं को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस की जांच में रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब जांच में सामने आया कि कई बार आरोपियों ने पीड़िता से फोन पर बात की है। पीड़िता और आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट में सामने आया कि यह अक्सर रात करीब 11 बजे से तीन बजे तक पीड़िता से बात करते थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के एक गांव की छात्रा ने नीलेश, कमल, रामदास, नारेंद्र, नीलेश की पत्नी और नारेंद्र के बहनोई के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि 13 सितंबर को तिर्वा क्रासिंग स्थित नीलेश के नीलमणि कैफे में आरोपियों ने उसके और उसकी सहेली के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाए हैं। फिलहाल पुलिस नीलेश, कमल, रामदास और नारेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चारों आरोपियों के मोबाइल पुलिस के कब्जे में हैं।
पुलिस ने आरोपियों की कॉल डिटेल निकलवाई है। इसमें सात सितंबर से 13 सितंबर तक नीलेश ने पीड़िता के फोन पर 31 बार बात की है। यह बात कई घंटों की गई। अधिकांश कॉल रात 11 बजे से तीन बजे के बीच की हैं। नारेंद्र करीब तीन माह से मोबाइल पर पीड़िता से बात कर रहा था। कई-कई बार बात होती थी। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीड़िता का पहला वीडियो पुलिस के हाथ लगा
कैफे में बनाया गया पीड़िता का वीडियो पुलिस के हाथ लगा है। इसमें पीड़िता कह रही है कि नारेंद्र कहां भाग गया है। उससे मेरी शादी करा दो। अगर शादी नारेंद्र से नहीं हुई तो वह पुलिस कार्रवाई कर सभी आरोपियों को जेल भिजवा देगी। इस वीडियो को आरोपियों ने बनाया है। पुलिस ने इस वीडियो को भी विवेचना में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें