डायट परिसर में ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में परिषदीय
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपने कौशल का
प्रदर्शन किया। विधायक अरविंद सिंह यादव ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
डायट प्राचार्य ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि खेलों से बच्चों
में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। ब्लाक व्यायाम टीचर विनोद
मिश्रा की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डायट
प्रवक्ता रामेंद्र सिंह यादव, बलवीर सिंह यादव, वरिष्ठ सह समन्वयक डॉ. आशीष
राजपूत, राजपाल शाक्य, धर्मेंद्र सिंह, मीना राठौर, शैलेष मिश्रा, अमर
सिंह राठौर, चंद्रलता त्रिपाठी, सुमनलता यादव, अशोक सविता, अतुल दीक्षित,
रमा मिश्रा, इशरतजहां आदि मौजूद थे। बीईओ अमर सिंह पाल ने आभार जताया, जबकि
सुरेश शास्त्री ने कार्यक्रम का संचालन किया।