फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे तेज दौड़े अनूप व रूबी

Sat, 06 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर पर बालकों की छह सौ मीटर दौड़ में पंथरा के अनूप कुमार ने सबसे तेज दौड़ लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिकाओं की छह सौ मीटर दौड़ में अकबरपुर की रूबी ने बाजी मारी।
विज्ञापन


सौ और दो सौ मीटर बालकों की दौड़ में बिर्रा के मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ में विशुनगढ़ के अंकित कुमार प्रथम रहे। चार सौ मीटर दौड़ में अकबरपुर की रागिनी ने पहला स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर की दौड़ में अकबरपुर की रूबी और सौ मीटर की दौड़ में पंथरा की अनामिका ने बाजी मारी।

प्राथमिक स्तर पर बालकों की 50 मीटर दौड़ में लक्ष्मण नगला के जीतू, चार सौ मीटर व सौ मीटर दौड़ में मदारीपुर के प्रांशू, दो सौ मीटर की दौड़ में कुंवरपुर बनवारी के सोहेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में लक्ष्मण नगला की अंजू प्रथम, सौ मीटर दौड़ में मदारीपुर की शिवानी प्रथम और दो सौ मीटर दौड़ में नगला दिलू की ललिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


चार सौ मीटर दौड़ में लक्ष्मन नगला दी अंजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर की लंबी कूद में पंथरा के अनूप कुमार पहले स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर की अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में कुंवरपुर बनवारी और प्राथमिक स्तर पर रामपुर बैजू ने जीत हासिल की।

प्राथमिक स्तर की खोखो प्रतियोगिता में मदारीपुर विजेता रहा। उच्च स्तर की सुलेख प्रतियोगिता में घिलोई और मानचित्र प्रतियोगिता में महमूदपुर खास की वर्षा सिंह प्रथम रही। उच्च प्राथमिक स्तर की बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में घिलोई, प्राथमिक स्तर पर कुंवरपुर बनवारी की टीम ने जीत हासिल की।

पूर्व माध्यमिक स्तर पर बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में अकबरपुर की टीम और प्राथमिक स्तर पर लड़ैता मोहनपुर की टीम ने जीत हासिल की। इसके अलावा कई अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। अंत में बीईओ अमर सिंह पाल ने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें