जसोदा। जलालाबाद, अनौगी, जसपुरापुर सरैया सहित कस्बे के आसपास झोलाछाप चिकित्सकों की भरमार है। आए दिन इनके इलाज से किसी न किसी की मौत हो जाती है। जिसे लेकर अभियान चलाया गया। झोलाछाप अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे।
डीआईओ डॉ. जितेंद्र नाग ने सोमवार को क्षेत्र में झोलाछाप के क्लीनिकों पर छापा मारा। शनिवार को किसवापुर में विवाह के दिन युवती की मौत के बाद विभाग हरकत में आया और ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एक झोलाछाप द्वारा रजिस्ट्रेशन व अन्य दस्तावेज न दिखा पाने पर दुकान को बंद कर तीन दिन में संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के दुकान चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।