फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इनामी गैंगस्टर को तमंचे के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी में शातिर के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने शातिर को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।
विज्ञापन


सीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया ने बताया कि हाईवे पर करमुल्लापुर पुलिया से रामखेड़ा जाने वाली सड़क पर खड़े मैनपुरी के थाना बेवर के मोहल्ला मिरकिचिया निवासी कमल मिश्रा को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार कमल मिश्रा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट कार्रवाई की जा चुकी है। एसपी कन्नौज ने उसपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसपर छिबरामऊ कोतवाली में पुलिस मुठभेड़ समेत 15 एवं बेवर थाने में चार मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें