फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू व्यापारी को तमंचा लगाकर चार लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। आलू व्यापारी को तमंचा लगाकर चार लाख रुपये लूट लिए गए। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला लेनदेन का बताया है।
विज्ञापन

बिहार के औरंगाबाद के दाऊद नगर निवासी गुड्डू कुमार आलू खरीद का व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई दिन से क्षेत्र में आलू की खरीद कर रहे हैं। 29 सितंबर की देर शाम समधन के दो लोगों ने वहीं के पास के कोल्ड स्टोरेज के पास बुलाया। बातचीत करने के दौरान तमंचा लगाकर चार लाख रुपये रखा बैग छीन लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। रुपये छीनने वाले दो लोग मौके से फरार हो गए।
इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। वहीं इस मामले में कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि मामला लूट की जगह लेनदेन का है। गुड्डू जिन लोगों से आलू खरीदते हैं इन्होंने दो दिन पहले दो लाख रुपये पेटीएम किए थे। आलू का सौदा न बनने पर रुपये मांगे तो आरोपी हीलाहवाली करने लगे। रुपये लेने के उद्देश्य से गुड्डू ने लूट की घटना का प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें