Former MLA met the victim's family
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। इलाके के त्योर नगरिया गांव में सगे भाइयों की मौत के बाद गांव पहुंचे सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही सरकार से 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की।
शुक्रवार को करन सिंह जाटव के पुत्र गोपी उर्फ आदेश और प्रदीप की अवैध खनन से बने गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। रविवार शाम चार बजे छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव गांव पहुंचे। पूर्व विधायक ने एसडीम छिबरामऊ देवेश कुमार गुप्ता से भी आर्थिक सहायता और कार्रवाई के बारे में बातचीत की।
परिवार को न्याय दिलाने और अवैध खनन की स्पष्ट जांच करने की मांग की। इस मौके प्रभाकर उर्फ बॉबी, रामू यादव, सुशील गौतम, सुशील मौर्य, सत्येंद्र सिंह, आलोक यादव, अंकुर सिंह यादव, नन्हे कठेरिया, धर्मेंद्र प्रताप यादव, शोएब खान मौजूद रहे।