फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने पूछा हाल, मरीज बोले बाहर से दवाएं खरीद रहे

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल लेते पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौ शय्या अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ितों को देखने के लिए पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से वार्ता की। साथ ही मरीजों का हाल पूछा। मरीजों ने बाहर से दवाएं खरीदने की जानकारी दी। उन्होंने वायरल संक्रमण से बचाव के लिए सीएमओ से भी फोन पर वार्ता की।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने सौ शय्या अस्पताल पहुंचकर व्यवस्था देखी। मरीजों ने बाहर से दवाएं खरीदने और जांच करवाने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में बदलाव न हुआ तो सपा कार्यकर्ता सौ शय्या अस्पताल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर जुल्फिकार उर्फ टिंगा प्रधान, आजाद प्रधान, राजेश कठेरिया, शकील, बबलू, राय सिंह यादव, छोटू यादव, गौरव शाक्य व प्रेम शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें