फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चारा काटने की मशीन फटी, किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पशुओं के लिए चारा काटते समय बुधवार को लोहे की मशीन फट गई। लोहे के टुकड़े लगने से किसान घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर देख परिजन किसान को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उसे फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन



विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम खबरिया निवासी गोवर्धन (40) सुबह पशुओं के लिए घर में ही लगी मशीन से चारा काट रहे थे। तकनीकी कमी के कारण अचानक चारा मशीन फट गई और लोहे के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। टुकड़े चारा काट रहे गोवर्धन के शरीर में भी धंस गए। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। यहां डाॅ. संतोष मिश्रा ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे मेडिकल काॅलेज ले जाने के बजाय फर्रुखाबाद के निजी चिकित्सालय ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि गोवर्धन की पत्नी की पांच साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें