फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: वाहन चेकिंग के दौरान विधायक का नाम सुनते ही पुलिस ने युवक पर बरसाईं लाठियां, हालत गंभीर

Wed, 05 Nov 2025 12:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने अपना नाम बताया तो पुलिस भड़क गई और उसपर लाठियां बरसाईं। युवक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार की रात एक बाइक सवार ने जैसे ही अपना नाम कैलाश राजपूत बताया पुलिस भड़क गई। पुलिस वालों ने उस पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। दरअसल इलाके के विधायक का भी यही नाम है। जानकारी होते ही विधायक कैलाश सिंह राजपूत पीड़ित युवक के साथ सौरिख थाने पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। पीड़ित युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन



थाना क्षेत्र के चौकी खड़नी के अंतर्गत ग्राम नगला गूड़ा निवासी कैलाश सिंह राजपूत पुत्र सुरेश चंद अपनी मोटरसाइकिल से खड़नी शाम 6:30 बजे बाजार करके वापस अपने गांव जा रहे थे। नहर पुल के पास खड़नी चौकी इंचार्ज अंकित यादव एवं सिपाही अरविंद यादव तथा विशाल मिश्रा वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि कैलाश सिंह राजपूत अपनी बाइक से चेकिंग के दौरान आगे निकल जाने पर पुलिस ने गालियां देते हुए कैलाश सिंह राजपूत के दो-तीन लाठियां मार दीं। नाम पूछने पर बाइक सवार युवक ने जैसे ही अपना नाम कैलाश सिंह राजपूत बताया तो और पुलिस और आगबबूला हो गई।

कहा तू नेता नगरी कर रहा है और विधायक का नाम बता रहा है। उसके बाद तीनों पुलिस वालों ने युवक को डंडों से जमकर पीटा। जिससे कैलाश सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले की जानकारी होते ही परिजनों ने क्षेत्रीय विधायक कैलाश सिंह राजपूत को मामले की जानकारी दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक पीड़ित युवक के साथ थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार के सामने पीड़ित युवक के कपड़े उतरवा कर चोट के निशान दिखाए, जिससे वहां खड़े मौजूद सभी लोग हैरान हो गए।

विधायक ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से की और दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पीड़ित युवक को इलाज के लिए सीएससी भेजा गया है।
विज्ञापन


इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। वहीं, विधायक कैलाश राजपूत ने बताया कि चौकी प्रभारी अंकित यादव सपाई मानसिकता से काम कर रहे हैं और क्षेत्र की जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें